छत्तीसगढ़ : मालगाड़ी के सामने लेट कर युवक ने की आत्महत्या, दो भागों में बंटा शरीर, कई घंटे ट्रैक पर पड़ी रही लाश; इलाके में सनसनी

              दुर्ग. भिलाई के सुपेला अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर आज एक शख्स का शरीर दो भागों में कटा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच की है. पुलिस मृतक की शिनाख्ती करने में जुटी है.

              प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही एक मालगाड़ी ट्रैक पर आता दिखा युवक पटरी पर लेट गया, जिसके बाद उसका शरीर दो भागों में बंट गया. वहीं हादसे के बाद लगभग 2 घंटे तक शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा. इस दौरान डाउन ट्रैक पर कई ट्रेनें युवक के शव के ऊपर से गुजर गई.

              हादसे की सूचना जीआरपी और भिलाई भट्टी पुलिस को दी गई. सूचना के बाद भी शव को हटाने में पुलिस को दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया. इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गई. पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के मॉरच्युरी में पीएम के लिए भेज दिया है.


                              Hot this week

                              रायपुर : आगर नदी पर मध्यम जलाशय परियोजना के लिए होगा सर्वे

                              रायपुर (BCC NEWS 24): रायपुर छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन...

                              रायपुर : जनता की सेवा हमारा परम धर्म – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

                              खड़ौदाकला के सुशासन तिहार में नागरिकों के बीच पहुंचे...

                              Related Articles

                              Popular Categories