छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से हरिद्वार जा रहें युवक का अपहरण, मेरठ रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात, ट्रेन से उतारकर गुंडे अपने साथ ले गए; बड़े भाई ने वीडियो जारी कर साय सरकार से लगाई मदद की गुहार

              बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में ट्रेन से युवक का अपहरण होने का मामला सामने आया है. कुछ गुंडों ने गुलशन केंवट का अपहरण कर लिया है. युवक के बड़े भाई जय श्री केंवट ने वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

              युवक गुलशन के बड़े भाई ने बताया कि दोनों भाई बिलासपुर से हरिद्वार जा रहे थे. इस दौरान उसके सामने से छोटे भाई को मेरठ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर गुंडे अपने साथ ले गए. घटना के 4 दिन बाद भी रेलवे पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

              वीरेंद्र दुबे ने ट्वीट कर कहा है कि ट्रेन से युवक का अपहरण करने की शिकायत रेलवे पुलिस से की गई है. शिकायत किए 4 दिन हो गए, ना लड़का अभी तक मिला ना कोई कार्रवाई हुई, ना FIR हुआ, ना रेल्वे पुलिस को चिंता है, ना यूपी पुलिस को चिंता है. कहां पर गुंडाराज खत्म हुआ है यूपी में? दिनदहाड़े एक लड़के का अपहरण हो जा रहा है. 2 राज्य की पुलिस कोमा में है. रेलवे पुलिस वेंटीलेटर पर है. किसी को युवक की चिंता नहीं है.


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories