छत्तीसगढ़ : ACB ने कार्यपालन अभियंता के घर मारा छापा, सप्लीमेंट्री कार्य के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप, 50 हजार रुपए कैश बरामद

              कोंडागांव: जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता टी.आर मेश्राम के शासकीय निवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापेमार की कार्रवाई की है। कार्यपालन अभियंता के ऊपर सप्लीमेंट्री कार्य के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। ठेकेदार तुषार देवांगन की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है।

              बताया जा रहा है कि जगदलपुर से आई एसीबी की टीम ने कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता के शासकीय आवास से 50 हजार रुपए कैश बरामद किए हैं। गौरतलब है कि कोंडागांव में साल भर पहले इसी जल संसाधन विभाग के पूर्व कार्यपालन अभियंता आर बी सिंह, एसडीओ आर बी चौरसिया और सब इंजीनियर डी के आर्य पर भी रिश्वत के मामले में एसीबी की टीम कार्रवाई कर चुकी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित

                              राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सरकार का बड़ा फैसलारायपुर...

                              रायपुर : अबूझमाड़ की वादियों में गूँज रही किलकारियाँ

                              नारायणपुर जिले  में उम्मीद का संबल बनी 'मातृ वंदना'...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

                              श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक...

                              Related Articles

                              Popular Categories