छत्तीसगढ़ : चश्मा खींचने पर एजेंट ने बुजुर्ग को मारा थप्पड़, मौत, सिर और माथे पर आई थी चोटें; आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

          जशपुर: जिले में एक बस एजेंट ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी एजेंट गोविंद प्रधान उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

          दरअसल, बनिया टोली निवासी किशन कुमार गुप्ता गुरुवार को किसी काम से झारखंड के गुमला गया हुआ था। रात करीब 9 बजे घर वापस घर आया तो उसकी मां ने उसे बताया कि शाम करीब 4 बजे इसके पिता नंद कुमार गुप्ता से बस स्टैंड जशपुर में गोविन्द प्रधान उर्फ भोला ने मारपीट की है।

          जिससे उनके सिर और नाक से खून निकला है। अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके बाद वह अपनी मां को लेकर जिला अस्पताल गया। जहां उनके पिता को ऑक्सीजन लगा था। बातचीत नहीं कर रहे थे, उनके सिर और माथे में चोटें आई थी।

          चश्मा खींचने पर मारा थप्पड़

          बताया जा रहा है कि, नंद कुमार गुप्ता ने एजेंट गोविन्द प्रधान का चश्मा खींचकर निकाल दिया था। जिससे नाराज गोविंद ने थप्पड़ मार दिया था। उसके गिरने से सिर और माथे पर चोटें आई, खून बहने से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान मौत हो गई।

          आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

          एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, बस एजेंट गोविन्द प्रधान उर्फ भोला (45) निवासी बिरसामुंडा चौक जशपुर को शिकायत बाद गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।



                    Hot this week

                    कोरबा में 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न

                    मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड...

                    बिलासपुर : एसईसीएल में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 पौधों का रोपण

                    बिलासपुर (BCC NEWS 24): 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन...

                    Related Articles

                    Popular Categories