Chhattisgarh : CRPF जवानों से भरी एंबुलेंस पलटी, ड्राइवर समेत 12 जवानों को आई चोट; लोहंडीगुड़ा से कोंडागांव हेडक्वॉर्टर जा रहे थे

        जगदलपुर: बस्तर जिले के रतेंगा में शनिवार को CRPF बटालियन 188 F कंपनी के जवानों से भरी एंबुलेंस पलट गई। हादसे में 12 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। 8 जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं, जिनका डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। 4 जवानों को लोहंडीगुड़ा में ही भर्ती कराया गया है।

        बताया जा रहा है कि सभी जवान एंबुलेंस के जरिए लोहांडीगुड़ा से कोंडागांव स्थित कंपनी हेडक्वॉर्टर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बड़े से गड्ढे में टायर फंसने से एंबुलेंस बेकाबू हो गई और हादसा हो गया। घायलों में मनोहर तिवारी, विश्वजीत रॉय, राजीव बसुमतारी, बप्पा घोष, मंजीत बसुमतारी, तिलक राज, राजकुमार, करेन मशोहारी शामिल हैं।

        घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है।

        घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

                सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई, न्योता भोज...

                Related Articles

                Popular Categories