Chhattisgarh : 3 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घर के सामने से बच्ची को उठा ले गया था युवक, आरोपी गिरफ्तार

        मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार।

        मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिले में 3 साल की मासूम के साथ युवक ने रेप की कोशिश की है। परिजनों ने जब बच्ची की खोजबीन शुरू की, तो वो बकरी बांधने वाले बाड़े में युवक के कब्जे में मिली। परिजनों की रिपोर्ट पर चिरमिरी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

        जानकारी के मुताबिक, बच्ची को छोड़कर उसकी दादी सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बाजार गई थी। करीब आधे घंटे बाद जब वह लौटी तो बच्ची घर के बाहर नहीं मिली। घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बच्ची को आवाज देते हुए परिजन आसपास खोजबीन करने लगे।

        युवक के कब्जे में मिली बच्ची

        परिजन घर से कुछ दूर स्थित बकरी बांधने के बाड़े में बच्ची की आवाज सुनकर पहुंचे, तो वो गेल्हापानी निवासी चंद्र प्रसाद उर्फ चिंता (26) के कब्जे में मिली। वो उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। परिजनों को देखकर वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। घटना के दौरान आरोपी नशे में धुत था।

        परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

        घटना की सूचना परिजनों ने चिरमिरी थाने में दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी कराया। पुलिस ने मामले में धारा 363,366, 376ए, 376बी, पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

        चिरमिरी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक आदतन बदमाश बताया गया है। पुलिस उसके पुराने रिकार्ड की भी खोजबीन कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन...

                Related Articles

                Popular Categories