छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी की मौत, तेज रफ्तार कार पुलिया के नीचे गिरी, फार्म हाउस में पार्टी कर नशे की हालत में निकला था नाइट ड्यूटी करने

              सड़क दुर्घटना में मृतक बीएसपीकर्मी प्रशांत सिंह ।

              भिलाई। सोमवार की रात को धनोरा से चंदखुरी मार्ग पर एक अनियंत्रित होकर नाले के ऊपर बने पुलिया के नीचे गिर गई। कार को एक बीएसपी कर्मी चला रहा था। हादसे में उसे गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। पद्मनाभपुर पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

              पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बोरसी निवासी प्रशांत सिंह के रूप में की गई है। वो बीएसपी कर्मी था। सोमवार को उसके किसी दोस्त का जन्मदिन था और वो उसमें शामिल होने के लिए हनोदा चंदखुरी स्थित फार्म हाउस पर गया हुआ था। वहां पर पार्टी में उसने काफी शराब पी। सोमवार की रात को नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी। वो रात में करीब 10 से 11 बजे के बीच पार्टी से सीधे ड्यूटी जाने के लिए निकल गया।

              रात में बारिश हो रही थी और बीएसपी कर्मी प्रशांत सिंह भी नशे में था। इसलिए वो गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और उसकी गाड़ी पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बीएसपी कर्मी के शव व कार को बाहर निकाला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सिम्स में जटिल टीबी मरीज का सफल उपचार, आधुनिक जांच से हुआ सही निदान

                              स्वास्थ्य मंत्री की पहल से उपलब्ध आधुनिक मशीनों से...

                              KORBA : अखबार वितरक संघ कार्यालय को रेडक्रास सोसायटी ने भेंट किया वाटर स्पेंसर (वाटर कूलर)

                              छोटे-छोटे कामों से मिलती है बड़ी सफलता-रामसिंह अग्रवालकोरबा (BCC...

                              रायपुर : सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              मुख्यमंत्री पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित “सिंधीयत जो...

                              रायपुर : ‘एग्री टेक मिलन’ में जुटे सैकड़ों कृषि अभियंता

                              कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय का प्रथम एल्यूमिनी मीट प्रारंभछात्र संघ...

                              Related Articles

                              Popular Categories