Chhattisgarh : बीजेपी नेता की सड़क हादसे में मौत, मां-बच्चे को बचाते समय पेड़ से टकराई कार, ​​​​​​​कोंडागांव से जगदलपुर जा रहे थे

              कोंडागांव: जिले में बीजेपी नेता की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाडिया की मौके पर मौत हो गई। जबकि भाजपा कार्यकर्ता संतोष पात्रे गंभीर रूप घायल है। घटना कोंडागांव थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, दिलावर कपाडिया और संतोष पात्रे किसी काम से कोंडागांव से जगदलपुर जा रहे थे। तभी करीब 3.30 बजे उनकी कार घोड़ागांव के जोबा के पास पहुंची। इसी दौरान सड़क पर अचानक सामने मां-बच्चा आ गए। उन्हें बचाते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

              कार पेड़ से टकराई।

              कार पेड़ से टकराई।

              घायल बीजेपी कार्यकर्ता रायपुर रेफर

              इस हादसे में दिलावर कपाड़िया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, संतोष पात्रे गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है। बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              रायपुर : एसआरसी कंपनी की चैन माउंटेड मशीन जब्त

                              मुरूम के अवैध उत्खनन मामले में कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories