छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : आचार संहिता हटते ही 3 IAS का ट्रांसफर, नीलेश क्षीरसागर कांकेर के नए कलेक्टर, अभिजीत सिंह गृह-जेल विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी; देखें आदेश

        रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। लोकसभा चुनाव में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे 2011 बैच के IAS नीलेश क्षीरसागर को कांकेर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले क्षीरसागर को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

        वहीं, 2012 बैच के IAS अभिजीत सिंह को गृह और जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया है। इससे पहले वे कांकेर के कलेक्टर थे। इनके अलावा, 2021 बैच के IAS वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से ट्रांसफर कर योजना और आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अवर सचिव बनाया गया है।

        देखिए आदेश की कॉपी…

        सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया तीन IAS अधिकारियों का तबादला आदेश।

        सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया तीन IAS अधिकारियों का तबादला आदेश।



                Hot this week

                रायपुर : लोईंग में शुरू हुआ 10 बिस्तर जिला नशा मुक्ति केंद्र

                नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास...

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                Related Articles

                Popular Categories