Wednesday, February 11, 2026

            छत्तीसगढ़: बहन के घर भाई ने लगाई फांसी, बाथरूम में फंदे पर लटकती मिली लाश, परीक्षा में कम नंबर आने से उदास था

            Kondagaon: कोंडागांव के आदेश्वर स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु कोर्राम ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से गोलावंड का रहने वाला 17 वर्षीय प्रियांशु अपनी बहन के पास कोंडागांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

            9 जनवरी की शाम 5 बजे स्कूल से लौटने के बाद उसने बहन से मैगी बनाने को कहा और बाथरूम जाने की बात कही। जब वह लंबे समय तक बाहर नहीं आया, तो बहन ने जाकर देखा और उसे फांसी पर लटका पाया।

            गुमसुम और उदास रहता था

            प्रियांशु के दोस्तों के अनुसार, वह अक्सर कहता था कि 9वीं तक उसके अंक बहुत अच्छे आते थे, लेकिन 10वीं के टेस्ट में नंबर कम आ रहे हैं। इस वजह से वह कुछ समय से गुमसुम और उदास रहने लगा था।

            परीक्षा में कम नंबर आने से था परेशान

            कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि छात्र की मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। दोस्तों से पूछताछ में सामने आया कि परीक्षा में कम नंबर आने की चिंता में वह काफी परेशान था। आगे जांच जारी है।


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

                          भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          Related Articles

                          Popular Categories