छत्तीसगढ़ : महिला पार्षद के बेटे और उसके दोस्त की दबंगई, सब इंजीनियर को जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की, टेबल पर रखी फाइल भी फाड़ी; FIR दर्ज

          भिलाई: भिलाई नगर निगम कार्यालय भिलाई में कांग्रेस की महिला पार्षद के बेटे और उसके दोस्त ने दबंगई दिखाते हुए सब इंजीनियर के टेबल पर रखी फाइल को फाड़ दिया। धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी रोबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे के खिलाफ धारा 296, 351(2), 221,132 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी रोबिन सिंह पार्षद का पुत्र है।

          भिलाई नगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीता सिंह ने बताया कि नेहरु नगर ईस्ट एफ-3 निवासी सेक्टर-6 जोन-प्रभारी सहायक अभियंता दीपक देवांगन (29 वर्ष) 30 अगस्त दोपहर करीब 2.40 बजे कार्यालय में थे। उसी समय आरोपी रोबिन सिंह और भास्कर दुबे पहुंचे और कार्यालय में घुस गए। अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दबंगई इतना दिखाई कि टेबल पर रखी सरकारी फाइल को फाड़ दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

          यह है मामला

          पुलिस ने बताया कि सेक्टर-10 में चबूतरा की मरम्मत में खर्च हुई राशि को लेकर विवाद हुआ। ठेकेदार और रोबिन व भास्कर ने मिलकर आपस में चर्चा की। इसके बाद रोबिन और भास्कर पहुंचे और इंजीनियर से कहा कि मरम्मत में खर्च राशि ठेकेदार से दिलाए। इंजीनियर ने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि ठेकेदार ही देगा। इस बात पर दादागिरी करते हुए अश्लील गाली गलौज की। धक्का मुक्की करते हुए इंजीनियर का गिरेबान पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। टेबल पर रखी फाइल को फाड़ दिया।



                    Hot this week

                    रायपुर : नगरीय प्रशासन विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली मैराथन बैठक

                    घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पृथक्करण की...

                    रायपुर : पक्की छत के साथ मिली आजीविका की नई राह

                    प्रधानमंत्री आवास योजना ने घुरा राम के घर को...

                    Related Articles

                    Popular Categories