Chhattisgarh : भारतीय स्टेट बैंक में सेंधमारी, कैश काउंटर का ताला तोड़ने में रहे नाकाम तो दस्तावेजों में लगाई आग; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

          जशपुर: जिले के पत्थलगांव में शनिवार रात भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच में नकाबपोश बदमाशों ने सेंधमारी कर चोरी की कोशिश की। हालांकि वे कैश काउंटर का ताला तोड़ने में असफल रहे। इसके बाद आरोपियों ने कुछ दस्तावेजों में आग लगा दी और फरार हो गए।

          इधर पुलिस की रात्रि गश्ती टीम ने बैंक से धुआं निकलता देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे और बैंक का दरवाजा खोलकर आग पर काबू पाया।

          पत्थलगांव में शनिवार रात भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच में चोरी की कोशिश की गई।

          पत्थलगांव में शनिवार रात भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच में चोरी की कोशिश की गई।

          एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है। बयान में चौकीदार की गैरमौजूदगी की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है, जिसने चेहरे पर नकाब पहना हुआ है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे।

          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे।

          पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की कही बात

          पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। बैंक अधिकारी ने कहा कि दस्तावेज जलाए गए हैं, अभी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि कितना नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories