छत्तीसगढ़ : युवक के ऊपर से गुजरा सीमेंट-मिक्सर​​​​​​​ ट्रक, चौक पर बाइक सवार को मारी टक्कर, दर्दनाक घटना CCTV कैमरे में कैद

        कांकेर: जिले में एक बाइक सवार युवक सीमेंट मिक्सर ट्रक की चपेट में आ गया। इस दौरान मिक्सर मशीन ट्रक युवक के ऊपर से गुजर गया। गनीमत रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की है।

        बताया जा रहा है कि हादसा चौक में लगे CCTV में कैद हो गई है। हादसा उस दौरान हुआ जब सिग्नल ग्रीन होने पर गाड़ियां आगे बढ़ रही थी। इसी बीच बाइक सवार सीमेंट मिक्सर ट्रक के सामने से जा रहा था। मुड़ने के लिए उसने अचानक बाइक को स्लो किया, जिससे पीछे से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया।

        छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बाइक सवार युवक सीमेंट मिक्सर ट्रक की चपेट में आ गया।

        छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बाइक सवार युवक सीमेंट मिक्सर ट्रक की चपेट में आ गया।

        बाइक सवार को मामूली चोट आई

        इस दौरान बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया। युवक का सिर ट्रक के टायर के नीचे आने से बाल-बाल बच गया। सीमेंट मिक्सर ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। चौक में तैनात चश्मदीद ट्रैफिक पुलिस के जवान रजनीश गजभिए ने बताया कि बाइक सवार को मामूली चोट आई थी। दुर्घटना के बाद अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।

        ऊपर से निकल गया ट्रक

        वहीं सीमेंट मिक्सर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटना में बाइक सवार ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक गाड़ी धीमी की थी। इस दौरान उसे संभालने का मौका नहीं मिला, जब तक उसने ब्रेक मारा, ट्रक बाइक सवार को लांघ कर गुजर चुका था।



                Hot this week

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                रायपुर : कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री 

                श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में...

                Related Articles

                Popular Categories