Chhattisgarh : राजिम कुंभ के पास एनीकट में डूबा बच्चा, मौत; दोस्तों के साथ गया था नहाने, पुन्नी उत्सव के बीच इलाके में पसरा मातम

          गरियाबंद: जिले के राजिम कुंभ स्थल से कुछ ही दूरी पर 11 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। पैरी सोधूर नदी के बूढेनी एनीकट के पास यह हादसा हुआ है। घटना नवापारा थाना क्षेत्र के करेली चौकी इलाके की है। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

          जानकारी के मुताबिक, नवापारा के सोमवारी बाजार निवासी 3 बच्चे शनिवार सुबह नदी में नहाने गए थे। गरियाबंद जिले के सीमा से लगे धमतरी जिले के बूढेनी एनीकट और राजिम संत समागम स्थल के बीच घाट में बच्चे नहा रहे थे।

          नहाते समय गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके बच्चे

          पानी ठहरा हुआ है और घाट में गहराई का अंदाजा बच्चे नहीं लगा सके। ऐसे में नहाते समय चंद्रेश देवांगन (11 वर्ष) डूबने लगा। बाकी साथियों ने बाहर निकलकर परिजनों को जानकारी दी। आपदा टीम भी मौके पर पहुंती, तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी।

          मामले की जांच में जुटी पुलिस

          चौकी प्रभारी अजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पीएम के लिए नवापारा अस्पताल में रखा गया है। घटना की जांच की जा रही है।



                    Hot this week

                    KORBA : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

                    जनसेवा के प्रति आभार, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और...

                    मुंगेली : जनदर्शन बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद का मंच

                    जिले के करुपान निवासी महेंद्र साहू को मिली बैटरी...

                    KORBA : निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर – कलेक्टर कुणाल दुदावत

                    सेजेस के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के...

                    Related Articles

                    Popular Categories