छत्तीसगढ़ : सक्ती में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ CHO का अपहरण, फोन कर भाई से 15 लाख की फिरौती मांगी, कहा- पैसे नहीं मिले तो  छोटे-छोटे टुकड़े कर फेंक देंगे; किडनैपर्स की तलाश जारी

              सक्ती: जिले में CHO का अपहरण कर लिया गया। CHO अनुपमा जलतारे सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। किडनैपर्स ने CHO के भाई को फोन कर फिरौती मांगी है और धमकी दी अगर पैसे नहीं मिले तो छोटे-छोटे टुकड़े कर फेंक देंगे। घटना गुरुवार शाम की है।

              भाई कुलेश्वर जलतारे की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिरौती मांगने का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें किडनैपर्स कुलेश्वर को से फिरौती मांग रहे हैं। बिलासपुर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि अपहरण की एक शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जिस जगह अपहरण की बात कही जा रही है, वहां से अपहरण की पुष्टि नहीं हो रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण की दिशा में खैरागढ़ जिले की पहल

                              कलेक्टर ने किया अवधी भाषा की प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपि...

                              Related Articles

                              Popular Categories