Thursday, February 19, 2026

              छत्तीसगढ़ : ट्रेलर और पिकअप के बीच टक्कर, एक घायल, नगरनार स्टील प्लांट का सामान लेकर जा रहे ट्रेलर से टकराई पिकअप; 2 टुकड़ों में बंटा वाहन

              बस्तर: जिले में मंगलवार की दोपहर एक ट्रेलर और पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार एक युवक घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के 2 टुकड़े हो गए। मामला जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, हादसा जगदलपुर-बीजापुर NH-63 पर आरापुर गांव के नजदीक हुआ है। ट्रेलर में नगरनार स्टील प्लांट का सामान लोड था। वहीं, तेज रफ्तार पिकअप की इसी ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद वाहन सड़क के किनारे फेंका गई। वहीं, ट्रेलर में रखा नगरनार प्लांट का लाखों का सामान का भी नुकसान हुआ है।

              इस हादसे के वक्त इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद जावन मौके पर पहुंचे। घायल युवक को किलेपाल के अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : महासमुंद जिले में विशाल श्रमिक सम्मेलन आयोजित

                              श्रमिक प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था की रीढ़ -...

                              KORBA : वार्ड क्र. 17 व 19 में बनेंगे मंगल भवन व सामुदायिक भवन, दादर बस्ती में सड़क का होगा कायाकल्प

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पक्षी विहार...

                              Related Articles

                              Popular Categories