छत्तीसगढ़ : बिलासपुर कलेक्ट्रेट में मचा हडकंप, कलेक्टर अवनीश शरण के चेंबर की अचानक गिरी फॉल सीलिंग, बड़ी दुर्घटना टली

              बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कलेक्टर अवनीश शरण के चेंबर की फॉल सीलिंग अचानक गिर गई, हालांकि घटना के समय कलेक्टर शरण चेंबर में मौजूद नहीं थे. इस कारण से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इस घटना से PWD के मेंटेनेंस की पोल खुल गई और मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

              जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जब यह हादसा हुआ उस समय कलेक्टर अपने कक्ष में नहीं थे. कलेक्टर कार्यालय की बिल्डिंग के कई हिस्से जर्जर हालत में हैं और फॉल सीलिंग से पानी टपकने की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं. इस घटना के बाद कलेक्टर ने मेंटेनेंस के निर्देश दिए है, जिसके बाद विभाग मेंटेनेंस में जुट गया है.


                              Hot this week

                              रायपुर : बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

                              बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो...

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              Related Articles

                              Popular Categories