Chhattisgarh : कांग्रेस नेता ने नौकरी लगवाने ठगे 10 लाख​​​​​​, मंत्रालय में ऊंची पहुंच का दिया था हवाला; दो आरोपी गिरफ्तार

              सरगुजा: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में ऊंची पहुंच बताकर नौकरी लगाने के नाम पर कांग्रेस नेता और सहयोगी ने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए की ठगी कर ली। महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। गांधीनगर पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

              जानकारी के मुताबिक, मिशन चौक केदारपुर निवासी विनोद कुमार गुप्ता (52 वर्ष) ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री की नौकरी लगा देने के नाम पर संजय कुमार गुप्ता और किशोर कुमार गुप्ता ने जुलाई 2023 में 10 लाख रुपए ले लिए हैं।

              किशोर कुमार गुप्ता कांग्रेस का नेता है। उसने मंत्रालय में अपनी अच्छी पहुंच बताई। पूर्व परिचित संजय कुमार गुप्ता से पीड़ित विनोद कुमार गुप्ता को कांग्रेस नेता से मिलवाया था।

              नौकरी नहीं लगी, न ही पैसे वापस मिले

              आरोपियों ने जुलाई 23 में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से विनोद कुमार गुप्ता से 10 लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं लगने पर विनोद ने पैसों की मांग की, तो आरोपियों ने पैसे भी वापस नहीं किए। इसकी रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया। बैंक रिकार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से राशि आरोपियों के खाते में अंतरण की पुष्टि हुई।

              दोनों आरोपी किए गए गिरफ्तार

              पुलिस ने आरोपी संजय कुमार गुप्ता (54) निवासी मिशन चौक केदारपुर और कांग्रेस नेता किशोर कुमार गुप्ता निवासी बागबहरा जिला महासमुंद को गिरफ्तार किया। धारा 41 (ए) सी.आर.पी.सी. के निहित प्रावधानों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : डिजिटल जनगणना-2027 : प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित हो चुके, इसका व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

                              स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त...

                              Related Articles

                              Popular Categories