Thursday, February 19, 2026

              छत्तीसगढ़: आरक्षक ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक कारण के चलते सर्विस राइफल से की फायरिंग, सीने में धंसी बुलेट

              RAIGARH : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रविवार को एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। आरक्षक को तुरंत गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। पूरा मामला पुलिस लाइन थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर रिया पारा का रहने वाला सन्नी मालाकार पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। जिसने रविवार की दोपहर खुद पर इंसास राइफल से गोली चला ली। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

              पुलिसकर्मियों ने ही तुरंत आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे।

              पुलिसकर्मियों ने ही तुरंत आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे।

              घर को सील किया गया

              पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि घटना के बाद प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कारण सामने आ रहा है। उसके घर को सील कर दिया गया है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जवान के पिता भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ हैं।

              छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

              छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

              सीने के ऊपर लगी गोली

              बताया जा रहा है कि जिस जवान ने अपने ऊपर गोली चलाई है, वह गोली सीने के ऊपर लगी है। घटना के बाद तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटना का खुलासा होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories