Chhattisgarh Crime News : स्‍कूल से लौट रही छात्रा पर ब्‍लेड से जानलेवा हमला, गले में वार करने से हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

              दुर्ग: जिले के डुंडेरा में स्कूल से घर लौट रही 11वीं छात्रा के ऊपर ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के गले पर ब्लेड मारा। इससे वो लहू लुहान होकर वहीं गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पुहंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

              मामला उतई थाना क्षेत्र का है। यहां मोरिद डुंडेरा की रहने वाली उमेश्‍वरी निषाद (16 साल) आत्‍मानंद स्‍कूल में 11वीं का छात्रा है। सोमवार शाम उमेश्‍वरी स्‍कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसका रास्‍ता रोका और उसे रोकने की कोशिश करने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया तो एक युवक ने ब्लेड निकाल कर उसके गले में मार दिया। इससे वो लहू लुहान होकर वहीं गिर गई।

              देर रात जिला अस्पताल पहुंचे परिजन

              देर रात जिला अस्पताल पहुंचे परिजन

              उमेश्वरी को खून से लतपथ देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाया। इससे आरोपी वहां से भाग गए। आपपास मौजूद लोग दौड़े और पुलिस को फोन किया। छात्रा को पहले उतई अस्‍पताल में भर्ती किया गया। वहां हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्‍पताल दुर्ग रेफर किया गया। इधर, पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307 यानि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

              भिलाई टाउनशिप में युवक पर जानलेवा हमला

              भिलाई टाउनशिप में युवक पर जानलेवा हमला

              भिलाई टाउनशिप में भी युवक पर कटर से हमला

              दुर्ग जिले में कटर और ब्लेड से महले के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां सोमवार के एक ही दिन में कटर व ब्लेड से हमला की दो वारदात हुईं। उतई थाना क्षेत्र के साथ ही सोमवार शाम भिलाई भट्ठी थाना अंतर्गत एक युवक पर सेक्टर-1 के पास तीन युवकों ने मिलकर कटर से हमला कर दिया। युवक की पहचना कैम्प-1 निवासी पवन (25वर्ष) के रूप में हुई है। वो सेक्टर-1 गार्डन के पास से गुजर रहा था तभी 3 युवक आए और उसे जबरन रोक कर विवाद करने लगे। पवन कुछ समझ पाता इससे पहले अहमद नाम के युवक ने कटर से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

                              बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

                              रायपुर : 13 कार्यों के लिए 3 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                              रायपुर : हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories