Thursday, February 19, 2026

              छत्तीसगढ़ : बहु ने कर दिया सास का कत्ल, बर्तन धोने को लेकर हुआ था विवाद, डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान; वारदात के बाद हो गई फरार

              कोंडागांव: जिले में एक महिला ने अपनी सास का कत्ल कर दिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच बर्तन धोने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं सास की बातों से खफा होकर बहु ने डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला जिले के बड़े डोंगर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, खंडसरा गांव के शांतिनगर में वारदात हुई है। इस गांव की रहने वाली महिला चमरीबाई में एक परिचित के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई हुई थी। शाम के वक्त लौटी तो घर में बर्तन झूठे पड़े थे। इसी बात पर अपनी बहु संगीता दुग्गा के साथ उसकी बहस हो गई। सास बहु को झगड़ा करते देख महिला का देवर और अन्य सदस्य घर से बाहर चले गए।

              डंडे से की पिटाई

              वहीं दोनों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि, बहु संगीता ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी सास की हत्या कर दी। जिसके बाद खुद मौके से फरार हो गई। कुछ देर बाद जब महिला का बेटा और बहु का देवरा घर पहुंचा तो उसने अपनी मां की खून से लथपथ पड़ी लाश देखी।

              थाने में मामला दर्ज

              इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। फिर परिजनों ने इस मामले के संबंध में पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories