छत्तीसगढ़ : एक ही फंदे पर लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, 15 अप्रैल से लापता थे युवक-युवती; ओडिशा के जंगल में मिला शव

          गरियाबंद: जिले के देवभोग से लापता प्रेमी जोड़े का शव ओडिशा के जंगल में एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है। प्रेमी जोड़ा 15 अप्रैल से लापता था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चंदाहांडी थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के सीमावर्ती थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। दोनों एक ही फंदे पर पेड़ से लटकते मिले। ये इलाका देवभोग के ऋषिझरन से महज ढाई किलोमीटर दूर है।

          सुशील यादव (27) की पुरानी तस्वीर।

          सुशील यादव (27) की पुरानी तस्वीर।

          शव की हुई पहचान

          शव की पहचान कुम्हड़ी निवासी सुशील यादव (27) और मंधना निधि (18) के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों ने चंदाहांडी पहुंचकर शव की शिनाख्ति कर ली है। इधर युवक के पिता भुजबल ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने कहा कि डेड बॉडी और बाइक के बीच करीब 2 किलोमीटर की दूरी है।

          युवती की पहचान मंधना निधि (18) के रूप में हुई है।

          युवती की पहचान मंधना निधि (18) के रूप में हुई है।

          सड़न के चलते लोगों को डेड बॉडी का चला पता

          जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए लोगों को शव के सड़ने की बदबू आई। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई जंगली जानवर मर गया है, लेकिन जब उन्होंने पास जाकर देखा तो युवक और युवती को एक ही फंदे पर पेड़ से लटका हुआ पाया।

          प्रेमी जोड़े की लाश और बाइक को बरामद कर लिया गया है।

          प्रेमी जोड़े की लाश और बाइक को बरामद कर लिया गया है।

          तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने देखी लाश

          देवभोग थाना क्षेत्र के साहसखोल इलाके के ग्रामीण ऋषिझरन इलाके में तेंदूपत्ता तोड़ने जाते हैं। बदबू आने पर ग्रामीणों ने 3 दिन पहले ही प्रेमी जोड़े की बॉडी और बाइक को देख लिया था, लेकिन डर के कारण वे केवल आपस में इसकी चर्चा कर रहे थे।

          मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव बरामद कर उसकी पहचान कराई।

          मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव बरामद कर उसकी पहचान कराई।

          ओडिशा पुलिस ने रिकवर की लाश

          ये चर्चा देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े तक भी पहुंची। तब वे टीम के साथ 3 मई को सर्चिंग के लिए भी निकले, लेकिन छत्तीसगढ़ की सीमा पर कहीं भी लाश नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार शाम को देवभोग पुलिस ने ओडिशा की चंदाहांडी थाना पुलिस से संपर्क किया। शनिवार को ओडिशा पुलिस ने कूहड़ी के जंगल से शव और बाइक बरामद कर ली।

          ओडिशा के सीमावर्ती थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश मिली।

          ओडिशा के सीमावर्ती थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश मिली।

          14 अप्रैल से लापता थे दोनों

          युवक-युवती दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों एक ही दिन घर से लापता हो गए। 15 अप्रैल को दोनों के परिजनों की शिकायत पर देवभोग पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। दोनों की तलाश की जा रही थी। अब लाश मिलने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों से इसकी शिनाख्त कराई है। लाश हफ्तेभर पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

          युवक-युवती के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ये पता चल सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



                    Hot this week

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    रायपुर : हीलर हर्बल गार्डन योजना से वैद्यों को मिलेगा नया संबल

                    बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने किया योजना का शुभारंभ48...

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    रायपुर : कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

                    112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और...

                    Related Articles

                    Popular Categories