Chhattisgarh : तालाब में तैरता मिला अधेड़ का शव, डूबने से मौत की आशंका, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

        सरगुजा: अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर के तालाब में मंगलवार को एक अधेड़ का तैरता हुआ शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसलिए पहली नजर में अधेड़ की पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है।

        जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस और फॉरेसिंक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर की टीम भी मौके पर पहुंची। शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है।

        मौके पर जांच करती गांधीनगर पुलिस

        मौके पर जांच करती गांधीनगर पुलिस

        डूबने की आशंका

        फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर ने बताया कि व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत की आशंका है। उसके पैंट की चैन खुली हुई थी। इससे संभव है कि वह पेशाब करने के लिए गया था। अंधेरे में वह तालाब में गिर गया होगा। जहां शव मिला है, वहां पानी करीब पांच फीट से अधिक गहरा है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

        शिनाख्त नहीं, थानों को भेजी गई जानकारी

        अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह पैंट और फुल शर्ट पहने हुए था। पुलिस ने सरगुजा जिले सहित आसपास के जिलों के थानों को मृतक की तस्वीर भेजी है, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।



                Hot this week

                बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

                बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त...

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                Related Articles

                Popular Categories