Chhattisgarh : सुबह घर से निकले पेंटर की शाम को मिली लाश, परिजनों ने जताई लू से मौत की आशंका, पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा कारण

              BHILAI: भिलाई के हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला की मरचुरी में रखवा दिया गया है। परिजनों ने लू से मौत की आशंका जताई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

              संजय वर्मा ने बताया कि खुर्सीपार और हथखोज से लगता ट्रांसपोर्ट नगर है। वहां खुर्सीपार बालाजी नगर निवासी रंजीत कुमार उर्फ धन्नू (40 साल) पेंटर का काम करता है। वो रोज की तरह रविवार सुबह भी घर से काम के लिए निकला था। शाम को अचान फोन आया कि आपके परिवार का आदमी खत्म हो गया है। जब परिजन वहां गए तो उसकी पहचान धन्नू के रूप में की।

              परिजनों ने कहा मौत का कारण स्पष्ट नहीं

              परिजनों ने कहा मौत का कारण स्पष्ट नहीं

              संजय का कहना है कि उन्होंने शव की पहचान करने के बाद उसे देर रात सुपेला स्थित मरचुरी में रखवा दिया है। धन्नू की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल रहा है। कुछ लोग लू बता रहे हैं तो कुछ अन्य कारण। पुलिस इसका पता लगाएगी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।

              दो दिन पहले भी हुई थी एक युवक की मौत

              इस तरह दो दिन पहले भी खुर्सीपार गेट के पास एक 55 वर्षीय युवक का शव मिला था। युवक की नातिन का बर्थडे था। वह बीमार था, लेकिन नातिन के लिए बर्थडे केक लेने के लिए गया था। इसके बाद शाम को परिजनों को सूचना मिली की उसकी मौत हो गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला था।


                              Hot this week

                              रायपुर : तालाब बना तरक्की का आधार, मिला आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार

                              वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन कर 4,100 किलो मछली...

                              रायपुर : कोंडागांव में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

                              सांसद भोजराज नाग और विधायक लता उसेंडी की मौजूदगी...

                              रायपुर : सहायक ग्रेड-02 निलंबित

                              रिश्वतखोरी के मामले में कलेक्टर ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories