Sunday, February 15, 2026

              Chhattisgarh : भिलाई स्टील प्लांट में मिला युवक का शव, ब्लास्ट फर्नेस के पैनल के पास वायर के बीच फंसा, चोरी के वक्त करंट लगने की आशंका

              भिलाई: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस 7 के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल में शव केबल वायर के बीच फंसा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि वह चोरी करने घुसा और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 7 (Blast Furnace 7) के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल की दीवार टूटी पाई गई है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि पैनल की दीवार को तोड़कर व्यक्ति चोरी करने की नीयत से अंदर घुसा होगा।

              भिलाई स्टील प्लांट

              भिलाई स्टील प्लांट

              CISF की सुरक्षा में बड़ा सेंध

              BSP में जो घटना हुई वो CISF की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। BSP के मजदूर यूनियन के एक नेता ने बताया कि भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को दी गई है। वहां सैकड़ों की संख्या में जवान हर समय सुरक्षा ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं। इसके बाद भी प्लांट के अंदर से लोग चोरी कर ले जा रहे हैं, जिससे सवाल उठ रहे हैं।


                              Hot this week

                              BIG NEWS: बांग्लादेश में देशी बम बनाने के दौरान धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

                              ढाका: बांग्लादेश के चापाइनवाबगंज जिले में शनिवार सुबह करीब...

                              रायपुर : अंतर-राज्यीय कृषि सहयोग की मिसाल

                              झारखंड के कृषकों ने सीखी उन्नत एवं जलवायु अनुकूल...

                              रायपुर: सरस्वती सायकल योजना: अब आसान हुई अदिति की शिक्षा की राह

                              पढ़ाई छोड़ने का इरादा हुआ खत्म, अब रोज़ समय...

                              Related Articles

                              Popular Categories