छत्तीसगढ़ : फांसी के फंदे में लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप, हत्या के शक में आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर बोला हमला

          कवर्धा। रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव के ही एक युवक के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।

          शुरूआती जानकारी के मुताबिक हत्या का शक जताते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया और उसके घर पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान घर में धमाका होने से गांव में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से घर में और भी लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।

          घटना की सूचना के बाद स्थिति को संभालने के लिए एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल लोहारीडीह गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने और गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : श्रम विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स में विकसित हो रही कर्मयोगी भावना

                    दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितरायपुर (BCC NEWS 24): श्रम...

                    Related Articles

                    Popular Categories