Monday, February 23, 2026

              Chhattisgarh : बिलासपुर में नदी पर बने एनीकट में मिली शिक्षा विभाग के कर्मचारी की लाश, बुलेट से बंधा था युवक का शव, हत्या कर ठिकाने लगाने की आशंका

              बिलासपुर: जिले में लीलागर नदी में बने एनीकट में शिक्षा विभाग के कर्मचारी की लाश मिली है। उसका शव बुलेट से बंधा हुआ मिला। इससे हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, अमन मिरी (29) शिक्षा विभाग में प्यून था और मस्तूरी में रहता था। उसकी पोस्टिंग लावर स्थित स्कूल में थी। शुक्रवार को महा शिवरात्रि पर स्कूल की छुट्टी थी। परिजन ने बताया कि अमन शुक्रवार सुबह घर से घूमने के लिए निकला था। दोपहर में वह घर आया और एक बार फिर अपनी बुलेट लेकर बाहर चला गया।

              बुलेट से बंधी लाश एनीकट से बाहर निकाली गई।

              बुलेट से बंधी लाश एनीकट से बाहर निकाली गई।

              शाम को एनीकट में बुलेट से बंधी मिली लाश

              घरवालों को लगा कि अमन घूमकर शाम तक लौट आएगा। इस बीच शाम करीब 5 बजे मस्तूरी से कुछ ही दूरी पर स्थित देवगांव में लीलागर नदी पर बने एनीकट में लोगों ने एक शव देखा। पानी में लाश बाइक से बंधी थी। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान कर घटना की जानकारी पुलिस और परिजन को दी।

              हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

              मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच में इसे हत्या का केस मान रही है। जिस तरह से युवक की लाश बुलेट से बंधी मिली है, पुलिस को हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका है। पुलिस मृतक के परिजन और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।

              घटना के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़।

              घटना के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़।

              पुलिस पता लगा रही कि आखिरी बार किसके साथ था अमन

              पुलिस ये भी पता लगा रही है कि अमन अपने घर से किस वक्त और किसके साथ निकला था। आखिरी बार वह किसके साथ देखा गया था। पुलिस उसके दोस्तों से ये जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी

                              देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

                              धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories