Thursday, February 19, 2026

              छत्तीसगढ़ : पूर्व जिपं सदस्य के बेटे की सड़क पर मिली लाश, रात भर नहीं आया था घर, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

              खैरागढ़: जिले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की लाश मिली है। उत्तम वर्मा (24) शुक्रवार को अपने घर आमाघाट से निकला था, रात भर घर नहीं आया। शनिवार सुबह सड़क पर संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मामला ग्राम कुम्ही के पास का है।

              जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर सुबह राहगीरों ने शव देखा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसकी पहचान आमाघाट निवासी उत्तम वर्मा के रूप में हुई है। उत्तम की माता पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। उसके पिता बल्ला वर्मा भी राजनीति से जुड़े हैं।

              रात भर नहीं आया था घर

              बताया जा रहा है कि, उत्तम कल सुबह से अपने घर आमाघाट से निकला था, रात भर घर नहीं आया। सुबह सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ, तो परिजनों को जानकारी लगी। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच कर रही है।

              हत्या की आशंका

              सड़क पर संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories