Chhattisgarh : अज्ञात लड़की की नाले में मिली लाश, रेप और हत्या की आशंका, चेहरे पर चोट के निशान मिले; शव की नहीं हुई पहचान

        Khairagarh: खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम बिजनापुर में शुक्रवार सुबह एक लड़की की लाश मिली हैं। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हुई है। मामला डोंगरगढ़ थाने के मोहरा चौकी का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोहरा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​​​​

        जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग में बिजनापुर नाले में अज्ञात लड़की का शव बरामद हुआ है। लड़की की पहचान के लिए बताया गया है कि लड़की ने सफेद रंग की टीशर्ट और नीले रंग का लोवर पहना हुआ है। वहीं पुलिस को मौके पर लड़की के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। लड़की के हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

        रेप करने के बाद फेंकने की आशंका

        बताया जा रहा है कि जिस राहगीर ने सबसे पहले लड़की के शव को देखा था, उस समय लड़की के कपड़े खुले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच के लड़की के कपड़े ठीक किए। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लड़की का रेप करने के बाद उसे वहां फेंका गया है।

        पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

        बता दें कि मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी जांच में जुटी हुई। मोहरा चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

                सेवा, स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                रायपुर : विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा – रमेन डेका

                तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ,सुभाष...

                Related Articles

                Popular Categories