छत्तीसगढ़ : युवक पर जानलेवा हमला, नाबालिग भाई ने धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट, अपनी बहन के साथ घूमते देख लिया था

              डोंगरगढ़. राजनांदगांव जिले के धर्मनगरी डोंगरगढ़ से नशाबाजी और चाकूबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बीती रात भी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाबालिग ने एक युवक पर धारदार हथियार व कैंची से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई.

              सूत्रों की मानें तो राजनांदगांव के ग्राम मोहरा का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने डोंगरगढ़ आया था. दोनों को साथ देख प्रेमिका का नाबालिग भाई भड़क गया और उसने युवक पर धारदार हथियार और कैची से जानलेवा हमला कर दिया. आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

              नाबालिग आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


                              Hot this week

                              रायपुर : समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा

                              निनंवा में ’साहू समाज भवन’ का हुआ लोकार्पणरायपुर (BCC...

                              रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पांचवा दिन राउंडअप)

                              झारखंड और हिमाचल के पहलवानों ने जीते दो-दो स्वर्ण,...

                              Related Articles

                              Popular Categories