Monday, February 16, 2026

              Chhattisgarh : रायपुर में पैसों की खातिर दो बच्चों के पिता पर जानलेवा हमला, 3 बदमाशों ने पेट में घोंपा चाकू, खून से सने कपड़ों में पहुंचा घर; FIR दर्ज

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में दो बच्चों के पिता पर जानलेवा हमला हो गया है। तीन बदमाशों ने पैसों के खातिर युवक के पेट और जांध पर चाकू से हमला कर दिया है। इस घटना के बाद घायल पिता खून से सने कपड़ों में लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा। जिसके बाद उनकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

              इस मामले में पीड़ित की पत्नी अनिता ध्रुव की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। FIR के मुताबिक, 42 साल का संतोष ध्रुव रविवार की रात शराब लेने के लिए गोगांव के शराब भट्टी में गया हुआ था। वहां से लौटते वक्त उसे तीन लोगों ने रोका। फिर वे उसका जेब चेक करने लगे। जब उन्हें जेब में कुछ नहीं मिला तो उन्होंने गाली गलौज चालू कर दी।

              घटना के बाद में पीड़ित बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

              घटना के बाद में पीड़ित बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

              दो लोगों ने हाथ पकड़ा, एक ने मारा चाकू

              जानकारी के मुताबिक, संतोष ने जब उन्हें गाली देने से मना किया। तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट चालू कर दी। इस दौरान दो बदमाशों ने उसका हाथ पकड़ लिया। एक ने उसके पेट में चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पेट के अलावा युवक के जांघ पर भी चाकू मारा है। इस घटना के बाद में पीड़ित बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

              घायल के परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो और सख्त सजा हो।

              लड़खड़ाते हुए पहुंचा घर, आंगन में लेट गया

              ये घटना गोगांव पानी टंकी के सुनसान इलाके में हुई थी। इस वजह से युवक को आसपास से कोई मदद नही मिली। वो खुद ही लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा। फिर आंगन में लेट गया। खून से सने कपड़े देखकर घर वालों की हालत खराब हो गई। जिसके पास संतोष ने उन्हें पूरी घटना बताई।

              पुलिस ने देर रात किया FIR दर्ज

              इस मामलें की सूचना संतोष की पत्नी ने पुलिस को दी। पुलिस फौरन पीड़ित के घर पहुंची। फिर उसे 108 एम्बुलेंस में मेकाहारा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर गंभीर रूप से घायल पीड़ित का इलाज कर रहे है। इसके बाद पुलिस ने देर रात ही आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामलें में अपराध दर्ज कर लिया है।

              संतोष वारदात के बाद पैदल घर पहुंचा। इस दौरान उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था।

              संतोष वारदात के बाद पैदल घर पहुंचा। इस दौरान उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था।

              पड़ोसी ने बताया-चोट में हाथ रखकर खून रोका

              इस मामले में पीड़ित के पड़ोसी पिंटू जंघेल ने बताया कि संतोष वारदात के बाद पैदल घर पहुंचा। इस दौरान उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था। उसने चोट को खुद के हाथों में दबा रखा था। जिससे खून बहना बंद हो। उनका शर्ट पैंट खून से रंगा देखकर हम घबरा गए। घायल के परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो और सख्त सजा हो।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories