Chhattisgarh : जिला पंचायत CEO के सुरक्षाकर्मी ने किया सुसाइड, सर्विस गन से खुद को मारी गोली; सुबह खून से लथपथ मिली लाश

        कवर्धा: जिला पंचायत के CEO संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। मौके पर उसकी मौत हो गई। कृष्ण कुमार छठवीं बटालियन का जवान था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार साहू बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला था। वह पिछले एक साल से कवर्धा जिला पंचायत CEO का सुरक्षाकर्मी था। बुधवार को वह कवर्धा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सरस मेला कार्यक्रम में ड्यूटी पर मौजूद था। रात को करीब 11 बजे वो अधिकारी के बंगले में आया और खाना खाकर सोने चला गया।

        घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया।

        घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया।

        महिला कर्मचारी ने सुबह देखी लाश

        खाना खाकर सोने जाने की बात कहकर वो कमरे में चला गया। रात में ही उसने सर्विस गन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब महिला कर्मचारी ड्यूटी पर आई, तो उसने गनमैन को नहीं देखा। आवाज लगाते हुए वो कमरे में गई, तो देखा कि जवान अपने बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसके पास ही गन रखी थी।

        पुलिस ने कमरा किया सील

        इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है। इसके बाद जवान की लाश को कमरे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है।



                Hot this week

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                Related Articles

                Popular Categories