Chhattisgarh : राइस मिलर का ड्राइवर 10 लाख कैश-कार लेकर भागा, सुनसान सड़क में खड़ी मिली गाड़ी, एक महीने पहले काम पर लगा था

        बिलासपुर: जिले के तखतपुर में राइस मिलर का ड्राइवर 10 लाख और कार लेकर भाग गया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस घेराबंदी कर उसकी तलाश में जुटी, तो पता चला कि गनियारी में कार खड़ी मिली, लेकिन ड्राइवर लापता है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खमहरिया की है।

        जानकारी के अनुसार, तखतपुर संगम नगर निवासी कैलाश अग्रवाल की खम्हरिया में राइस मिल है। बुधवार की सुबह घर से लगभग 10 लाख रुपए अपने बैग में लेकर ड्राइवर वेद प्रकाश सिंह उर्फ गोलू (30 वर्ष) निवासी सांई मंदिर बिलासपुर राइस मिल पहुंचे। ड्राइवर उनके साथ एक महीने से काम कर रहा है।

        राइस मिल संचालक कैलाश अग्रवाल ने थाने में की शिकायत।

        राइस मिल संचालक कैलाश अग्रवाल ने थाने में की शिकायत।

        बैग और सामान लेकर अंदर नहीं गया चालक

        जब राइस मिल गए, तो ड्राइवर कुछ देर कार में ही बैठा रहा। कैलाश अग्रवाल जैसे ही राइस मिल के अंदर गए, तो ड्राइवर गाड़ी से बैग और सामान लेकर नहीं गया। बल्कि कार लेकर भाग गया। कैलाश अग्रवाल कुछ देर बाद जब बाहर आकर देखा, तो उसका ड्राइवर और कार दोनों गायब हैं।

        कार छोड़ा और पैसे लेकर भागा ड्राइवर

        उस कार में लगभग 10 लाख रुपए कैश बैग में थे। कैलाश अग्रवाल ने बताया कि इसकी जानकारी आसपास रिश्तेदारों को दी। तब पता चला कि गनियारी के पास कार को ड्राइवर छोड़कर कहीं भाग गया है। इधर, कैलाश अग्रवाल तखतपुर थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना से जमुना बाई को मिला घुटने के दर्द से राहत का सहारा

                बालोद जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन, दो दिन बाद...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 1 से...

                Related Articles

                Popular Categories