Wednesday, February 11, 2026

            छत्तीसगढ़ : आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत, मृतकों में 5 बच्चे और 3 ग्रामीण शामिल, बारिश से बचने खंडहर में रुके थे सभी; तभी हुआ हादसा

            राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आसमान से बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें 5 स्कूली बच्चे और 3 ग्रामीण हैं. बताया जा रहा कि आज दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी लोग खंडहर में रुके थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. यह घटना जोरातराई गांव की है.

            जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे जोराताई के रहने वाले हैं. अर्धवार्षिक परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. बारिश से बचने सभी बच्चे और तीन ग्रामीण पेड़ के नीचे स्थित खंडहर में रुके थे. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 5 स्कूली बच्चे और तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई.

            इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी समेत स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं. राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है. वहीं ग्रामीणों में भय का माहौल है.


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          Related Articles

                          Popular Categories