छत्तीसगढ़ : स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत, बिलासपुर अपोलो में चल रहा था इलाज, प्रदेश में अब तक 3 लोगों की गई जान; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

          बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. एक और स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की मौत हो गई है. स्वाइन फ्लू से हो रही मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बिलासपुर के मंगला निवासी 66 वर्षीय विजय सिंह का इलाज पिछले एक हफ्ते से अपोलो अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार न होने के कारण उनकी मौत हो गई.

          बिलासपुर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 7 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है. इससे पहले कोरिया और जांजगीर चांपा में एक-एक महिलाओं की स्वाइन फ्लू से जान चली गई थी. वहीं देर रात बिलासपुर एक मरीज की मौत हो गई. बाकी 4 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है.

          मलेरिया और डायरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां बढ़ गई है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगाें से सावधानी बरतने की अपील की है.



                    Hot this week

                    रायपुर : स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग कल से प्रारंभ होगी

                    31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग होगारायपुर...

                    रायपुर : बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का होगा कायाकल्प

                    एनएमडीसी नगरनार और जगदलपुर नगर निगम के बीच हुआ...

                    Related Articles

                    Popular Categories