छत्तीसगढ़ इलेक्शन रिजल्ट: डाक मतपत्रों की गिनती जारी, कांग्रेस 40, BJP 30 पर आगे; रायपुर की 7 में से 5 सीटों पर भाजपा आगे

        रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती में अब तक 71 सीटों पर रुझान सामने आए हैं। भाजपा 31, कांग्रेस 41 और एक पर अन्य आगे चल रहे हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था।

        काउंटिंग अपडेट…

        • दुर्ग ग्रामीण से मंत्री ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस प्रत्याशी दुर्ग शहर अरुण वोरा और भिलाई नगर देवेंद्र यादव
        • रायपुर जिले की 7 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी आगे
        • नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र गुरू पीछे चल रहे हैं।
        • पाटन से भूपेश बघेल आगे, बिलासपुर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं।
        • रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी आगे चल रहे हैं।
        • धमतरी, कुरूद और सिहावा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।
        • लोरमी से पहले राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगे हुए।
        • कांकेर, भानुप्रताापुर और अंतागढ़ सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
        • बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल आगे चल रहे हैं।
        • अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आगे चल रहे हैं।
        • शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पीछे चल रहे हैं।

        देखिए मतगणना से जुड़ी तस्वीरें…

        रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की जगह-जगह होर्डिंग रात को ही लगाकर उन्हें विधायक बनने की बधाई दी गई है।

        रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की जगह-जगह होर्डिंग रात को ही लगाकर उन्हें विधायक बनने की बधाई दी गई है।

        नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मतगणना स्थल पर जाने से पहले हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।

        नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मतगणना स्थल पर जाने से पहले हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।

        महासमुंद में वोटों की गिनती जारी है। इस दौरान प्रत्याशियों के एजेंट भी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

        महासमुंद में वोटों की गिनती जारी है। इस दौरान प्रत्याशियों के एजेंट भी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

        इन सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर

        सीटमुकाबला
        पाटनभूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा)
        राजनांदगांवरमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस)
        अंबिकापुरटीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा)
        सक्तीडॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा)
        लोरमीअरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस)
        चित्रकोटदीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा)
        जांजगीर-चांपानारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस)
        कुरुदअजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस)
        रायगढ़​​ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस)
        रामानुजगंजरामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस)

        इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

        सीटमुकाबला
        कोटारेणु जोगी (जेसीसीजे) v/s प्रबल प्रताप सिंह (भाजपा) v/s अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस)

        इन सीटों पर कांटे की टक्कर

        सीटमुकाबला
        रायपुर दक्षिणबृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस)
        कोंडागांवमोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा)
        कोंटाकवासी लखमा (कांग्रेस) v/s सोमय मुक्का (भाजपा)
        खरसियाउमेश पटेल (कांग्रेस) v/s महेश साहू (भाजपा)
        बिलासपुरअमर अग्रवाल (भाजपा) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस)
        आरंगशिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा)

        एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत

        पहले चरण में 78 और दूसरे में 75.08% वोटिंग हुई थी। चुनाव में 1181 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 5 पोल में भाजपा सत्ता से 4 से 6 सीट दूर बताई जा रही थी। फिलहाल सभी 8 एग्जिट पोल कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी करवा रहे हैं।



                Hot this week

                रायपुर : अबूझमाड़-ओरछा में सेवा संकल्प अभियान में वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

                आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों से किया संवाद, बच्चों की...

                रायपुर : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                अघोरेश्वर भगवान राम जी के चरणों में अर्पित की...

                Related Articles

                Popular Categories