Tuesday, February 17, 2026

              Chhattisgarh : हल चलाते किसान को मिला ककांल, खेत से थोड़ी दूर पर मिली महिला की साड़ी, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

              बालोद: जिले के सुरेगांव थाना क्षेत्र में खेत में हल चलाते समय किसान को एक कंकाल मिला है। बताया जा रहा है कि कंकाल का सिर का हिस्सा मिला बाकी धड़ गायब था। वहीं जहां से कंकाल मिला है, वहीं कुछ दूर एक साड़ी भी मिली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला ग्राम परसाडीह का है।

              जानकारी के मुताबकि, सुरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसाडीह में हल चला रहे किसान को कंकाल मिला। किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास क्षेत्र में खोजबीन की, जहां खेत से थोड़ी ही दूर एक साड़ी मिली है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी महिला का कंकाल हो सकता है।

              धड़ की तलाश कर रही पुलिस

              थाना प्रभारी इंदिरा वैष्णव का कहना है कि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है। फिलहाल पुलिस कंकाल के सिर के साथ धड़ की तलाश की कर रही है। जो नरमुंड मिला है उसे जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला कुछ दिनों से लापता है। जांच के बाद ही कंकाल महिला का है या फिर पुरुष का है यह स्पष्ट हो पाएगा।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories