छत्तीसगढ़ : चार मंजिला होटल में लगी आग, किचन में रखें 3 सिलेंडरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, बड़ा हादसा होने से टला

              दुर्ग. जिले के रेलवे स्टेशन के पास आज चार मंजिले होटल गार्नेट इन में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और धुएं से भरे होटल के किचन में घुसकर तीन कमर्शियल सिलेंडर को बाहर निकाला. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

              टीम ने होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. अग्निशमन विभाग ने सही समय पर चार मंजिला होटल में लगी आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. भारी जानमाल की हानि होने से भी बच गया. आग कैसे लगी, इसकी जांच होटल प्रबंधन की टीम कर रही. आगजनी की सूचना पर मोहन नगर पुलिस भी मौके पहुंची है और घटना की जांच कर रही.


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा जिला अस्पताल बना भरोसे का केंद्र

                              ऑर्थाे विशेषज्ञ डॉ. संदीप वर्मा के नेतृत्व में 3...

                              रायपुर : अंधेरे से उजाले की ओर सुकमा

                              माड़वी मुये की दोनों आँखों का हुआ ऑपरेशन, मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories