छत्तीसगढ़ : रायपुर रेलवे स्टेशन में आग, होटल के किचन में खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा; कोई हताहत नहीं

        RAIPUR: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आग लग गई। आग VIP गेट की तरफ मौजूद एक होटल के किचन में खाना बनाने के दौरान भड़की। जिससे वेंटिलेशन का हिस्सा जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर मौजूद GRP और स्टाफ ने मिलकर आग को बुझा लिया है।

        बताया जा रहा है कि आग करीब 3 बजे लगी। प्लेटफार्म नंबर एक के VIP गेट के तरफ होटल का किचन है। वहां स्टाफ खाना बना रहा था। इस दौरान आग गैस से ऊपर उठकर वेंटिलेशन के हिस्से में लगनी शुरू हुई। आग की लपटें स्टेशन बिल्डिंग के बाहर भी दिखने लगी। इस दौरान GRP और किचन स्टाफ ने आग बुझाने में जुट गए।

        कोई हताहत नहीं

        कुछ देर की मशक्कत के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में फायर ब्रिगेड की जरूरत नहीं पड़ी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। GRP अफसरों के मुताबिक, इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों...

                रायपुर : शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

                देशभक्ति, शौर्य और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक भगत सिंह...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                Related Articles

                Popular Categories