छत्तीसगढ़ : नाबालिग से दोस्ती, प्यार और फिर दुष्कर्म, 7 महीने की गर्भवती हुई तो परिजनों को मिली जानकारी; FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार

          पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

          बस्तर: जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पहले नाबालिग से दोस्ती की, प्यार के जाल में फंसाया, फिर रेप किया। जब वो 7 महीने की गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी मिली। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, आरोपी कैलाश नेताम कोंडागांव का रहने वाला है। इसी इलाके की एक नाबालिग के साथ इसकी किसी माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों बातचीत करते थे। युवक ने पहले उससे दोस्ती की। फिर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। जिसके बाद जब लड़की के घर में कोई नहीं रहते थे तो वह उसके घर आता-जाता रहता था।

          नाबालिग के घर में ही किया रेप

          शादी का वादा कर नाबालिग के घर में ही उसका रेप किया। हालांकि पहले परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन, जब वह 7 महीने की गर्भवती हुई तो जानकारी मिली। जिसके बाद घर वालों ने उससे पूछा तो उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की सारी सच्चाई परिजनों को बताई।

          पुलिस ने चंद घंटे के अंदर पकड़ा

          परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि चंद घंटे के अंदर ही कार्रवाई की गई है।



                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories