Chhattisgarh : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर रेप, युवती ने थाने में दर्ज कराई FIR; आरोपी गिरफ्तार

        पुलिस की गिरफ्त में रेप का आरोपी युवक।

        सरगुजा: अंबिकापुर की युवती से युवक ने सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती की, फिर उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर रेप किया। करीब एक साल से युवक युवती का यौन शोषण कर रहा था। युवक बाद में शादी से मुकर गया, तो युवती ने रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को बलरामपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

        जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर की युवती बाहर रहकर जॉब करती है। सोशल मीडिया पर युवती की दोस्ती बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर निवासी सूर्यदीप रवि से हुई। युवक से उसकी बातचीत भी होती रहती थी। सूर्यदीप रवि 16 फरवरी 2023 को युवती से मिला और उसे शादी का झांसा देकर उसके गले में मंगलसूत्र पहनाया। युवक ने युवती के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया।

        इसके बाद भी सूर्यकांत रवि शादी का झांसा देकर युवती से सालभर तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने इससे इनकार कर दिया। मामले की रिपोर्ट युवती ने थाना मणिपुर में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 (2) (एन) का अपराध दर्ज किया।

        बलरामपुर से आरोपी गिरफ्तार

        पुलिस ने अपराध दर्ज होने के बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन निकाली, जो रघुनाथनगर जिला बलरामपुर में मिला। सरगुजा पुलिस रघुनाथपुर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर आरोपी सूर्यदीप रवि (27) निवासी पंडरी को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर प्रदीप जायसवाल, एएसआई नवल किशोर दुबे, आरक्षक अतुल शर्मा, कुश सोनी की टीम शामिल रही।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories