Chhattisgarh : मेट्रोमोनियल साइट से दोस्ती कर युवती से रेप, जान से मारने की दी धमकी, शादी करने का किया था वादा

              इस मामले में गंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              RAIPUR: रायपुर में एक युवती से शादी का झांसा देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने युवती का एक साल तक शोषण किया, फिर जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक मुकर गया। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आशीष सोनी मूलत भिलाई का रहने वाला है। वह मुंबई में एक निजी कंपनी में साइबर सिक्यूरिटी कन्सलटेंट के पद पर काम करता है। आरोपी की मेट्रोमोनियल साइट के जरिए युवती से पहचान हुई थी, फिर उसने शादी का वादा किया।

              घरवालों को भी थी जानकारी

              शादी का वादा करने के बाद दोनों के बीच मेल-मुलाक़ात होने लगी। इन दौरान आरोपी ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं शादी के लिए जब भी पीड़िता ने बोलती थी तो वह टालमटोल करता था।

              इसके अलावा आरोपी और उसके परिवार ने पीड़िता के परिवार के सामने शादी करने का वादा भी किया था, लेकिन आरोपी ने इस बात का फायदा उठाकर लडकी के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया।

              जान से मारने की दी धमकी

              कुछ दिनों पहले ही आरोपी और उसके पूरे परिवार ने पीड़िता और उसके परिवार को मिलने के बहाने से बुलाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट में गंज थाना पुलिस ने आरोपी आशीष सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : शासन की मदद से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई ताकत

                              महामाया स्व-सहायता समूह को मिली 60 हजार रुपये की...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

                              भारत माता वाहिनी योजना के विस्तार, नशामुक्ति केन्द्रों की...

                              रायपुर : विशेष लेख : ​डिजिटल लॉकर में भविष्य, ‘क्रेडिट बैंक’ में जमा होगी पढ़ाई

                              छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में केंद्र की बड़ी...

                              KORBA : जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम बनी प्रदर्शनी

                              विकास कार्यों और उपलब्धियों से अवगत हुए नागरिक, प्रदर्शनी...

                              Related Articles

                              Popular Categories