Chhattisgarh : ऑटो में महिला के पर्स से सोने का लॉकेट-चैन पार, भाभी-बहन के साथ खरीदारी कर घर जा रही थी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

        दुर्ग: जिले में बहन और भाभी के साथ खरीदारी कर लौट रही महिला का सोने का लॉकेट और चेन पार हो गया। महिला ऑटो में बैठकर घर जा रही थी। ऐसे में उसके साथ बैठी महिला पर चोरी की आशंका जताई जा रही है। छावनी पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही है।

        जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार निवासी ए मीना (35 वर्ष) घर में कपड़ा सिलने का काम करती है। गुरुवार को अपनी छोटी बहन लता, भाभी यमुना के साथ पावर हाउस जवाहर मार्केट के पारख ज्वेलर्स में एक सोने की लॉकेट चेन खरीदी। 12.710 ग्राम चेन की कीमत करीब 76 हजार रुपये थी। उसे खरीदकर अपने पर्स में रख लिया।

        ऑटो से घर जा रही थी महिला

        इसके बाद लता और भाभी यमुना स्कूटी से घर चले गए। मीना करीब शाम 4.20 बजे जवाहर मार्केट के सामने ऑटो में बैठकर घर जा रही थी। उस ऑटो में दो अज्ञात महिलाएं और एक लड़की भी बैठी थी। जिसमें से लड़की पावर हाउस ब्रिज के पास उतर गई थी।

        ऑटो में चोरी की आशंका

        जब मीना खुर्सीपार में उतरकर करीब 4.45 बजे अपना पर्स देखी, तो उसमें रखा सोने का लॉकेट और चेन गायब था। तब मीना को संदेह हुआ कि ऑटो में बैठी अज्ञात महिला में से किसी ने चोरी कर लिया है।पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 1 से...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान : चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में 1359 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

                विकासखंड स्तर के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों...

                Related Articles

                Popular Categories