छत्तीसगढ़ : घर में मिली मां-बेटी की अधजली लाश, शरीर पर कई जगह चोट के निशान, इलाके में मचा हडकंप; फोरेंसिक टीम मौके पर

              बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा से एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक घर में मां और बेटी की अधजली लाश मिली है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। सूत्रों की माने तो आज सुबह कसडोल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भदरा में मां और बेटी की लाश उनके ही घर में पड़ी हुई है। घटना की सूचना पर तत्काल कसडोल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा घटना स्थल पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं। वहीं मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है।

              पुलिस ने बताया कि मां-बेटी की अधजली लाश मिली है। शरीर में चोट के निशान भी हैं। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है जिनके आने के बाद मामले की जांच में तेजी आएगी। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है। मिली जानकारी के अनुसार मां और बेटी दोनों घर में अकेली रहती थीं। मृतिका के भाई ने जब आज फोन किया और संपर्क नहीं हो पाया, तो उसने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने जब घर जाकर देखा, तो मां और बेटी की लाश पड़ी हुई मिली।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के...

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories