छत्तीसगढ़ : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, खाना नहीं देने के विवाद में हत्या, अक्सर होती थी लड़ाई; आरोपी गिरफ्तार

        Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर में मामूली विवाद में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पति ने खाना मांगा, लेकिन पत्नी ने बनाया नहीं था। जिससे नाराज होकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुरी की है।

        प्रशिक्षु एसडीओपी भानु प्रताप चंद्राकर ने बताया कि, रविवार की रात पति तुलसी पैंकरा पत्नी तेजमत पैंकरा से खाना मांग रहा था। वो खाना नहीं बनाने की बात कहते हुए घर से बाहर चली गई। कुछ देर बाद दोबारा दोनों विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला।

        घटना के बाद सोमवार सुबह परिजनों ने घर में खून से लथपथ लाश देखी। जिसकी सूचना थाने में दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम को भेज दिया। वहीं, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था।



                Hot this week

                रायपुर : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले

                कुरुद में बाढ़ के पानी में फंसे दर्जनों लोगों...

                KORBA : “साक्षर कोरबा-समृद्ध कोरबा” की ओर बढ़े कदम, 27 सितंबर को होगी उल्लास महापरीक्षा

                कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की अपील-परीक्षा से कोई शिक्षार्थी...

                Related Articles

                Popular Categories