Chhattisgarh : पति ने हत्या कर खुद लगाई फांसी, आपसी विवाद के बाद पत्नी का दबाया गला फिर पंखे से लटककर की खुदकुशी

              RAIPUR: रायपुर के लाखे नगर में सोमवार को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, 40 साल के नरेश साहु ने अपनी पत्नी का पहले गला दबाया फिर रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पंखे से लटक गया। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद होते रहता था।

              पत्नी के ऊपर कंबल डालने के बाद गला दबा दिया।

              पत्नी के ऊपर कंबल डालने के बाद गला दबा दिया।

              एक-दूसरे पर शक करते थे दोनों

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेश साहू और उसकी पत्नी मंजूषा साहू (30 साल) दोनों ही एक दूसरे शक करते थे। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पहले अपनी पत्नी के ऊपर कंबल ढका और फिर उसका गला दबा दिया। इसके बाद वह रॉड से भी ताबड़तोड़ हमला करता रहा।


                              Hot this week

                              कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: मतदान संपन्न होने के बाद काउंटिंग शुरू, कुछ ही देर में आएंगे परिणाम

                              कोरबा: कोरबा प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित द्विवार्षिक चुनाव (सत्र...

                              कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने नौशाद खान, संरक्षक कमलेश यादव तो दिनेश राज बने सचिव

                              दुर्गेश कोषाध्यक्ष तो राजकुमार बने उपाध्यक्ष, हरिश बने सहसचिवकोरबा...

                              ​रायपुर : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

                              मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी वरदान4 वर्षीय मासूम...

                              Related Articles

                              Popular Categories