छत्तीसगढ़ : IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल, पैर के उड़े चिथड़े; जवानों को नुकसान पहुंचाने माओवादियों ने लगा रखा था बम

        IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ग्रामीण घायल हो गया है।

        Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजपुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। घायल को CRPF के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि, युवक ट्रैक्टर से दूसरे गांव काम करने जा रहा था। शौच करने के लिए सड़क किनारे गया, जहां नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर पैर आया और धमाका हो गया।

        जानकारी के मुताबिक, माड़वी नंदा (22) छूटवाई गांव के स्कूल पारा का रहने वाला है। अपने निजी ट्रैक्टर के जरिए यह काम के सिलसिले में पास के ही किसी गांव में जा रहा था। इसी बीच तोयानाला के पास ट्रैक्टर रोककर सड़क किनारे शौच करने गया। जहां प्रेशर IED की चपेट में आने से घायल हो गया।

        जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

        धमाके की आवाज सुनकर पास के ही इलाके में सड़क निर्माण काम में सुरक्षा में जवान तैनात थे, वे मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल को मौके से जवानों ने एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। नक्सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से इलाके में और भी बम दबा रखे हैं।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                Related Articles

                Popular Categories