Chhattisgarh : जहर खाने से नहीं मरी तो मारने अस्पताल पहुंचा सिरफिरा, कर्मचारियों ने जमकर पीटा; मंगेतर को धमकी देने पर लड़की ने की सुसाइड की कोशिश

              बलौदाबाजार: जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने लड़की के मंगेतर को फोन पर धमकी देने लगा। जिससे आहत होकर लड़की ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वो चाकू लेकर उसे मारने पहुंच गया। कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

              जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय युवती की शादी 26 फरवरी होने वाली थी। इसी बीच लड़की के भाई का दोस्त उसके मंगेतर को चाकू की फोटो भेजकर जान से मारने की धमकी देता था। जिस कारण शादी होने से पहले टूटने की कगार पर आ गई।

              चाकू की फोटो भेजकर देता था धमकी।

              चाकू की फोटो भेजकर देता था धमकी।

              लड़की को ले जाया गया अस्पताल

              बेवजह बदनाम करने से परेशान होकर 6 फरवरी को लड़की ने घर पर ही जहर खा लिया। जिसे उसके माता-पिता और भाई पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।

              मेरा पूरा जीवन ही बर्बाद कर दिया- युवती

              लड़की ने डॉक्टर को दिए बयान में कहा कि भाई का परिचित युवक बेवजह परेशान कर मेरे मंगेतर को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे हमारे रिश्ते बनने के पहले की टूटने लगा है। मुझे बदनाम किया जा रहा है। ऐसे में मेरा पूरा जीवन ही बर्बाद हो गया। मां-बाप और परिवार के मुंह पर कलंक लगाकर युवक ने हमें कहीं जीने लायक नहीं छोड़ा है।

              चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा युवक

              इसी बीच लड़की को मारने चाकू लेकर मारने के लिए युवक अपने दोस्त के साथ अस्पताल पहुंच गया। उसे ढूंढने लगा। कर्मचारियों को शक हुआ, तो युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : जिले के दूरस्थ गांव चिंगनार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर

                              ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभसांसद और विधायक...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories