छत्तीसगढ़ : खेत में खेलते-खेलते डबरी में गिरने से मासूम बच्चियों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

              बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दुगोली गांव में खेलते-खेलते डबरी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

              जानकारी के अनुसार, नैमेड थाना क्षेत्र के दुगोली गांव के बीच पारा में निवासरत तेलम परिवार हर दिन की तरह मंगलवार के दिन खेत में काम करने गया हुआ था. परिजनों के साथ दो मासूम बच्चियां भी खेत में गई हुई थी. इस दौरान शाम को खेत में खेलते-खेलते डबरी में गिरने से दोनों मासूमों की डूबने से मौत हो गई. एक बच्ची का नाम रंजना तेलम और दूसरी बच्ची का नाम पदमा तेलम बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों का पंचनामा तैयार कर, पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिया है.


                              Hot this week

                              रायपुर : विशेष-लेख : बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई

                              हजारों पंचायतों की बदली तस्वीरबाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान...

                              रायपुर : महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को मिल रही नई दिशा

                              स्व-सहायता समूहों के जरिए आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं,...

                              Related Articles

                              Popular Categories