छत्तीसगढ़ : रायपुर के ऑन द रॉक्स डांस बार में चाकूबाजी, मामूली विवाद में बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला, युवक की हालत गंभीर; CCTV में कैद घटना

              रायपुर। राजधानी में वीआईपी रोड स्थित ऑन द रॉक्स डांस बार में बीती रात चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने मामूली विवाद के बाद एक युवक के कूल्हे और जांघ पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बार में मौजूद बाउंसर कुछ युवकों को बहस करते और युवक का हाथ मरोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

              VIP रोड में ऑन द रॉक्स नाम का डांस-बार स्थित है।

              जानकारी के मुताबिक, ऑन द रॉक्स बार में यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे के आसपास घटित हुई। बार के डांस फ्लोर पर लोग डांस कर रहे थे, इस दौरान एक-दूसरे से टकराने के चलते कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था, इस दौरान गुस्से में आकर एक शख्‍स ने चाकू निकाल लिया और दूसरे युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कैफे प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है।

              युवक के जांध और पैरों में चोंटे आई।


                              Hot this week

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : पुरुष हॉकी में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

                              झारखंड और ओडिशा ने फाइनल में पक्की की अपनी...

                              Related Articles

                              Popular Categories